मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के लुधियाना में आईएसआई के दस गुर्गे काबू, हथगोला बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब के लुधियाना में आईएसआई के दस गुर्गे काबू, हथगोला बरामद

चंडीगढ़। पंजाब में लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई समर्थित ग्रेनेड हमले के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए विदेशी संचालकों के 10 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे। इनके पास से हथगोला व अन्य सामान बरामद किया गया है।पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सभी आरोपित मलेशिया के तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे ताकि एक हथगोले को उठाने और उसकी डिलीवरी में समन्वय स्थापित किया जा सके। संचालकों ने राज्य में अशांति फैलाने के लिए आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। इस संबंध में विस्तृत जानकारी गुरुवार शाम तक दी जाएगी। पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को खत्म करने और सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें