मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

चंडीगढ़। स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर और पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े होने का पता चला है। एसएसओसी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इससे पहले 23 मार्च को भी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस को अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी। काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी थी।

पंजाब डीजीपी ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीमा पार खेप की तस्करी में पाकिस्तान स्थित एक तस्कर और विदेश में स्थित एक हैंडलर का हाथ था।

अमृतसर स्थित पुलिस स्टेशन एसएसओसी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। डीजीपी ने कहा था कि पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने और नशीले पदार्थों से मुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके पहले 22 मार्च को पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। तीन आरोपियों को 24.5 किलोग्राम हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी, एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन और दो कारों के साथ गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें