मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब पुलिस का 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के 306वें दिन 49 नशा तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब पुलिस का 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के 306वें दिन 49 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब में नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अभियान के 306वें दिन भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 49 नशा तस्करों को काबू किया।

इस दौरान 468 ग्राम हेरोइन और बड़ी संख्या में नशीली गोलियां बरामद की गईं।

पंजाब में नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पिछले 10 महीनों में पंजाब पुलिस ने कुल 1,849 किलो नशीले पदार्थ समेत 42 हजार से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से अब तक 29,351 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान बिना किसी दबाव के लगातार जारी रहेगा और नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत छोटे से छोटे और बड़े से बड़े तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि प्रदेश से नशे के सौदागरों को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।

इसी बीच पंजाब सरकार ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की भी शुरुआत कर दी है। परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ना सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क सुरक्षा माह के तहत पूरे महीने स्कूलों, कॉलेजों और सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया गया है।

सरकार के मुताबिक सड़क सुरक्षा फोर्स की तैनाती के बाद हाईवे पर होने वाली मौतों में करीब 50 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें