मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब : मोगा पुलिस ने ड्रग तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब : मोगा पुलिस ने ड्रग तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन बरामद

मोगा। पंजाब की मोगा पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है।

इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

यह कार्रवाई पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर विदेशी ड्रग तस्करों के साथ सीधे संपर्क में थे। यह एक मजबूत सीमा पार नेटवर्क का संकेत देता है, जो नशे की तस्करी को अंजाम दे रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्करों का यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार कई देशों से जुड़े हो सकते हैं।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मोगा के सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अब इस नेटवर्क के पूरे गठजोड़ को उजागर करने के लिए गहन जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मॉड्यूल के पीछे और कौन-कौन शामिल है और इसका नेटवर्क कितना व्यापक है।

पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है।

पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हम ड्रग सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। मोगा पुलिस और पंजाब पुलिस की इस सक्रियता से नशा तस्करों में दहशत का माहौल है। आम जनता ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और पुलिस से नशे के इस जाल को पूरी तरह खत्म करने की मांग की है। जांच के अगले चरणों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें