मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब : मोगा मेयर बलजीत सिंह चानी 'आप' से निष्कासित, गलत गतिविधियों के आरोपों के बाद कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब : मोगा मेयर बलजीत सिंह चानी 'आप' से निष्कासित, गलत गतिविधियों के आरोपों के बाद कार्रवाई

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी-विरोधी और गलत गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया। यह फैसला पार्टी ने गुरुवार को जारी आदेश में लिया। पार्टी ने चानी को मेयर पद से भी हटा दिया है।

इस बात की जानकारी पार्टी ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन संबंधों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद हाईकमान ने सख्त कदम उठाया। इससे पहले चानी ने नगर निगम कमिश्नर को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन उस दौरान इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई थी।

'आप' ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार और अपराधियों से किसी भी तरह की सांठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बलजीत सिंह चानी को 21 अगस्त 2023 को मोगा नगर निगम का निर्विरोध मेयर चुना गया था। वे पंजाब में 'आप' के पहले मेयर बने थे। इससे पहले, 5 जुलाई 2023 को कांग्रेस की मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था, जिसके बाद नगर निगम में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया।

चानी को मेयर चुने जाने के समय नगर निगम हाउस की बैठक में कुल 50 में से 42 काउंसलर मौजूद थे।

इनमें 'आप' के 32 और अन्य दलों के 10 काउंसलर्स ने उनका समर्थन किया था। उनके चयन को उस समय 'आप' की पंजाब में बढ़ती पकड़ का संकेत माना गया था।

लेकिन अब, पार्टी से निष्कासन और गंभीर आरोपों के बाद चानी का राजनीतिक भविष्य सवालों में घिर गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि 'आप' भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति पर काम करती है और किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ आरोप साबित होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

मोगा में मेयर पद से चानी की विदाई और पार्टी से निष्कासन ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले का मोगा की नगर राजनीति और 'आप' की स्थानीय इकाई पर क्या असर पड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें