मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब : फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब : फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर। पंजाब पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर फिरोजपुर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को दबोचा।

दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, 4 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

प्रारंभिक पूछताछ में विक्रमजीत ने एक पाकिस्तानी तस्कर के साथ सीधे संबंध होने की बात कबूल की, जिसके खुलासे पर पुलिस ने दो अतिरिक्त ग्लॉक पिस्तौल भी जब्त कीं। यह कार्रवाई पंजाब में बढ़ते अवैध हथियारों के प्रवाह को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस सफलता की जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट किया, "एक खुफिया जानकारी के आधार पर, फिरोजपुर पुलिस ने एक सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से 6 ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल, 4 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।"

डीजीपी ने आगे बताया कि आरोपी विक्रमजीत सिंह अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक पाकिस्तानी तस्कर के साथ सीधे संपर्क में था। उसके खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अतिरिक्त ग्लॉक पिस्तौल बरामद कीं। उसने अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर स्थानीय संपर्कों को हथियार सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की।

इस गिरफ्तारी से एक पुराने मामले का भी सुराग मिला है। विक्रमजीत के बयान से पता चला कि उसी सीमा पार नेटवर्क से एके-47 राइफल की खरीद से जुड़ा एक पुराना केस सामने आया है। पुलिस अब जब्त डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन और लैपटॉप का तकनीकी विश्लेषण कर रही है ताकि पूरी आपूर्ति श्रृंखला का पर्दाफाश हो सके। इ

समें विदेशी संचालक, पाकिस्तानी हैंडलर और स्थानीय सहयोगी शामिल हैं। फिरोजपुर पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क ड्रोन और अन्य साधनों से हथियार सीमा पार ला रहा था। पुलिस पूरे चेन को तोड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें