मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब का नशा तस्कर सिरसा में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब का नशा तस्कर सिरसा में गिरफ्तार

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक अफीम तस्कर को करीब डेढ़ लाख रुपये की 796 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी प्रेम कुमार ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रामेश्वर निवासी झंडा कलां पंजाब के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान हिसार रोड क्षेत्र में मौजूद थी।इसी दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी की तरफ से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक को रूकवा लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 796 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजारी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया है।वहीं आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने अफीम तस्करी में वांछित आरोपी दल सिंह निवासी नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। एनएनसी सिरसा प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अफीम तस्करी मामले में दल सिंह मुख्य सप्लायर था और उसके खिलाफ सिरसा में मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी दल सिंह को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और अफीम तस्करी मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एएनसी प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें ताकि सिरसा को नशा मुक्त बनाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें