मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

भगवंत मान सरकार के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भगवंत मान सरकार के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग

चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की तरफ से मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर सवाल उठाते हुए पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इस सत्र की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार बस नाटक कर रही है।ट

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों की भागीदारी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले किया गया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "हम मजदूरों को विधानसभा ले जा रहे हैं, ताकि हम (पंजाब सरकार को) उनकी मांगें सुना सकें।"

उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस तो बस एक बहाना है।

अगर सरकार मजदूर दिवस मना रही है, तो मजदूरों की मांगों पर ही टिके रहे। मजदूरों की यही मांग है कि महंगाई को देखते हुए उनकी मजदूरी बढ़ाई जाए, लेकिन सरकार मजदूरी नहीं बढ़ा रही है।

एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर उन्होंने कहा, "इसके पीछे एक रणनीति नजर आती है। वे विश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। चाल यह है कि वे हमें एक बार वहां बुलाएंगे और विश्वास प्रस्ताव ले आएंगे, क्योंकि उनके मन में यह डर है कि राघव चड्ढा और कई राज्यसभा सांसद चले गए हैं और कहीं ये विधायक भी न चले जाएं।

वड़िंग ने कहा कि सत्ता पक्ष के मन में यही डर है कि अगर वे विश्वास प्रस्ताव ले आते हैं, तो उनका काम छह महीने तक चलता रहेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "हम यह नहीं कह रहे कि हम सरकार गिराना चाहते हैं या उनके पास बहुमत नहीं है, लेकिन हर कोई जानता है कि उनके (सत्ता पक्ष) अंदर किस तरह की चिंता पनप रही है।"

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरी बढ़ाने के लिए इस सत्र की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार सिर्फ नाटक कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें