मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब कांग्रेस की सियासत गरमाई, चन्नी ने बैठक के जरिए ताकत का किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब कांग्रेस की सियासत गरमाई, चन्नी ने बैठक के जरिए ताकत का किया प्रदर्शन

- अमित शाह से मिले सांसद रंधावा ने किया चन्नी का समर्थनचंडीगढ़,। पंजाब कांग्रेस में छिड़ा घमासान लगातार तेज हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में बागी नेताओं ने सोमवार को बैठक की चन्नी गुट के नेताओं ने सोमवार को पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात को लेकर भी दूरी बना ली है। चन्नी गुट अब केवल राहुल गांधी से बातचीत करेगा।कुछ दिन पहले अमित शाह से मिलकर लौटे गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के हक में उतर आए। मोहाली में उन्होंने नेताओं के साथ मीटिंग की, जिसमें जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह व नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी पहली बार चन्नी के साथ नजर आए। रंधावा और चन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर इनके फोटो व वीडियो जारी किए हैं। इनमें चन्नी के साथ सांसद रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक प्रगट सिंह, विधायक तृप्त राजिदंर सिंह बाजवा, संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ लिखा है कि ‘यूनिटी इज स्ट्रेंथ’ लिखा है। इस फोटो में पार्टी के पंजाब प्रधान राजा वडि़ंग नहीं है।दूसरी तरफ चन्नी गुट की बैठक की फोटो कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पंजाब कांग्रेस के अधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस प्रचार समिति के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी तथा कोर कमेटी चेयरमैन सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने अपनी टीम के साथ अहम बैठक करके रणनीति पर मंथन किया है। चन्नी व रंधावा गुट की बैठक को कांग्रेस की बैठक बताए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस में नया विवाद पैदा हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें