मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर कर आठवीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर उन बेटियों की तारीफ की, जिन्होंने इस बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "बीते दिनों पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस बार भी हमारी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप करने वाली छात्राओं में पहले स्थान पर ज़िला फरीदकोट की तमन्ना, दूसरे स्थान पर ज़िला संगरूर की जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर ज़िला फरीदकोट की जशनदीप कौर रही। सभी के परिवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।

इसके अलावा, पास हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

गौरतलब है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने शुक्रवार को 8वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया।

इस साल का रिजल्ट काफी शानदार रहा है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो इस बार पंजाब के करीब 10,422 स्कूलों के 2,62,966 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,53,789 छात्र पास हुए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 96.51 फीसदी रहा, जो कि काफी अच्छा माना जा रहा है। वहीं, जो इस बार की छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है।

उनके लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।

टॉपर्स की बात करें तो फरीदकोट के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो की छात्रा तमन्ना ने कमाल करते हुए 600 में से पूरे 600 अंक हासिल किए और पहला स्थान पाया। वहीं संगरूर के सरकारी मिडिल स्कूल अर्कवास की जपनीत कौर ने 598 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर फरीदकोट के संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल, कोट सुखिया की जशनदीप कौर रहीं, जिन्होंने भी 598 अंक प्राप्त किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें