मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब बोर्ड: 12वीं में 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल, तीन बेटियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब बोर्ड: 12वीं में 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल, तीन बेटियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

चंडीगढ़। पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के अध्यक्ष डॉ अमरपाल सिंह ने बुधवार को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पंजाब बोर्ड ने एक साथ तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे जारी कर दिए हैं।

घोषित नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले सत्र 2024-2025 की तुलना में 0.46 फीसदी अंक के साथ थोड़ा बेहतर है। पिछले वर्ष 12वीं बोर्ड का उत्तीर्ण प्रतिशत 91 फीसदी दर्ज किया गया था।

परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,65,417 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,42,755 छात्र उत्तीर्ण हुए। इन स्टूडेंट्स में 1,25,695 लड़कियां और 1,39,716 लड़के थे, जिनमें से 1,19,079 छात्राएं और 1,23,676 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारते हुए 94.73 प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 88.52 फीसदी दर्ज किया गया है।

पंजाब 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष तीन छात्राओं ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे 100 फीसदी मार्क्स स्कोर किए हैं, जिसमें पहले स्थान पर सुखदीप कौर, दूसरी रैंक मुमताज बेगम और तीसरे स्थान पर दिव्यांशी हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने पंजाब 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पंजाब 12वीं बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद 'सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा का अनंतिम परिणाम मार्च 2026' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा; वहां अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट सुरक्षित निकालकर रख लें।

बता दें कि इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं, जिसमें वाणिज्य स्ट्रीम में कुल 34,496 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 34,074 उत्तीर्ण हुए। मानविकी स्ट्रीम में कुल 1,65,457 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,45,457 उत्तीर्ण हुए। विज्ञान स्ट्रीम में कुल 56,456 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 55,593 उत्तीर्ण हुए। व्यावसायिक स्ट्रीम में कुल 9,008 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 7,909 उत्तीर्ण हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें