मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

आआपा सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आआपा सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार द्वारा महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये भत्ता दिए जाने की घोषणा को लागू नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शनिवार को चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर समेत कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर के नेतृत्व में महिलाओं ने 45,000 की बकाया राशि के वादे को लेकर शनिवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। कौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 नवंबर 2021 को मोगा की एक रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की हर महिला को मासिक 1,000 रुपये देने की तीसरी गारंटी की घोषणा की थी। आज 45 महीने बाद महिलाओं को एक भी रुपया नहीं मिला है। हर महिला का सरकार की तरफ से 45,000 बकाया है।जय इंदर कौर ने आम आदमी पार्टी की सरकार की कड़ी निंदा की और कहा कि उन्होंने उन महिलाओं को धोखा दिया है, जिन्होंने बड़ी संख्या में वोट देकर उन्हें जिताया। उन्होंने विशेष रूप से अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब की महिलाओं का विश्वास तोड़ा है और उनकी बताई गई "गारंटियां" सिर्फ राजनीतिक धोखाधड़ी बनकर रह गई हैं।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा महिला मोर्चा नेता परमपाल कौर, मीनू सेठी, रेनू कश्यप, रेनू थापर, सीमा कुमारी, सरबजीत बाठ और एकता नागपाल मौजूद थीं। इनके साथ जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी शामिल थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें