मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब: अमृतसर पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने नशा और हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4.03 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पंजाब डीजीपी ने पोस्ट में लिखा, "इंटेलिजेंस के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। सीमा पार से हेरोइन और हथियार सप्लाई करने में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4.03 किलोग्राम हेरोइन और 2 पिस्टल (1 ग्लॉक 9एमएम, 1 पिस्टल .30 बोर) बरामद की गई।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह के संपर्क में थे।

वे खेमकरण और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियार प्राप्त कर रहे थे, जिन्हें पाकिस्तानी स्मगलरों ने ड्रोन से अमृतसर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए भेजा था।

डीजीपी ने पोस्ट में आगे लिखा, "अमृतसर के गेट इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। नेटवर्क के सभी कनेक्शनों और इससे जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए नार्को-टेरर और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराया है।"

इससे पहले, कपूरथला पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 2.05 करोड़ रुपए की हवाला राशि जब्त की थी। पुलिस टीम ने लुधियाना के एक हवाला ऑपरेटर का पता लगाया और हवाला के माध्यम से फंडिंग करने वाले उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था।

वहीं, सोमवार को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों और हवाला के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में 10 अत्याधुनिक हथियार और 2.5 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें