मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब : बटाला से जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब : बटाला से जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

चंडीगढ़/बटाला। पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर दो आधुनिक पिस्तौल बरामद किया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।

पंजाब पुलिस ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा निवासी उजागर नगर, बटाला के रूप में हुई है।

बरामद हथियारों में एक जिगाना पिस्तौल मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस सहित और एक .30 बोर पिस्तौल , दो मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस सहित, शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देशों पर काम कर रहा था।

उन्होंने कहा कि मामले के अन्य तार जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, ए.जी.टी.एफ. के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी ए.जी.टी.एफ. राजन परमींदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान बटाला के 60-फुट कादियां रोड के टी-पॉइंट से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरलव उर्फ लव रंधावा का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह असला एक्ट, चोरी-ठगी और मानव जीवन को खतरे में डालने के मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में एफआईआर नंबर 342 दिनांक 11.11.2025 को असला एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें