मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

छेड़छाड़ के पुराने केस में तरनतारन की अदालत ने आआपा विधायक समेत सात को दिया दोषी करार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छेड़छाड़ के पुराने केस में तरनतारन की अदालत ने आआपा विधायक समेत सात को दिया दोषी करार

चंडीगढ़, 10 सितंबर (हि.स.)। पंजाब के तरनतारन की जिला अदालत ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के करीब दस साल पुराने मामले में बुधवार को खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 7 लोगों को दोषी करार दिया है। सभी सात दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गांव उसमां निवासी हरबिंदर कौर उसमां अपने पिता कश्मीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए 4 सितंबर, 2013 को गई थी। उस समय मौजूदा विधायक लालपुरा बतौर टैक्सी ड्राइवर वहां मौजूद थे। उन्होंने अपने अन्य टैक्सी चालकों के साथ हरबिंदर कौर उसमां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती के परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कथित तौर पर लड़की के साथ मारपीट की, जिसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए थे। यह मामला सड़क से लेकर संसद तक गूंजा था।आरोपित टैक्सी चालकों में मनजिंदर सिंह लालपुरा 2022 में खडूर साहिब हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए।एडिशनल सेशन जज प्रेम कुमार की अदालत में बचाव पक्ष के वकील पेश हुए और सजा घटाने की अपील की। अदालत ने आरोपितों को दोषी करार देते सभी को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए, जिसके बाद अदालत परिसर पुलिस छावनी में बदल गया। दोषियों की सजा का फैसला 12 को होगा। विधायक लालपुरा के एडवोकेट ने कहा कि हम इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें