मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में दी जायेगी 3.16 लाख बच्चों को पल्स पोलिया की खुराक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : पलामू जिले के 3.16 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देने की तैयारी पूरी कर ली गयी। 31 जनवरी को पल्स पोलियों की खुराक बच्चों को दिया जाना है। उपायुक्त शशिरंजन से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है। पलामू समाहरणालय में उपायुक्त ने जिला समन्वय समिति की बैठक कर पल्स पोलियो अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए बूथ कवरेज को बेहतर करने, कोल्ड चेन प्रबंधन पर गंभीरता से करने, वैक्सिन कैरियर संबंधित मानक निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। बैठक 30 जनवरी को कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाने के लिए भी कार्य योजना बनायी गयी। कुष्ठ के विरूद्ध, आखिरी युद्ध, थीम के साथ इस वर्ष कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाया जाना है। उपायुक्त ने कुष्ट को लेकर लोगों को जागरूक करने, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शेखर जमुआर, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, डीआरसीएचओ डॉ. अनिल कुमार, एसएमओ बलेमा देवगम, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, परामर्शी डॉ. एमके मेहता, डीपीएम-स्वास्थ्य दीपक कुमार एवं सुखराम बाबू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मो. आफताब आलम आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें