मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय बजट में हरियाणा की अनदेखी, विधानसभा चुनाव में बदला लेगी जनता : जयप्रकाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। हिसार के सांसद जयप्रकाश जेपी केन्द्रीय बजट को हरियाणा

विरोधी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने हरियाणा को

एक भी पैसा न देकर हरियाणा के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।

सांसद

जयप्रकाश ने बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार के इस बजट से पूरे हरियाणा को

बड़ी निराशा हाथ लगी है। ऐसा लगता है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हार का

बदला हरियाणा की जनता से लिया है लेकिन हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव में

भाजपा की इस अनदेखी का जवाब देगी। जिस तरह बजट में हरियाणा के हाथ खाली

रहे हैं, उसी तरह चुनाव में जनता भाजपा को भी हरियाणा से खाली हाथ लौटा

देगी। उन्होंने कहा कि इस बजट ने देश के किसान, छोटे व्यापारी, मिडल क्लास,

गरीब और गृहणियों को भी पूरी तरह निराश किया है। लगातार महंगाई और भारी

टैक्स की मार झेल रही जनता को महंगाई से कोई राहत नहीं दी गई। किसान के हाथ

एक बार फिर खाली रहे और एमएससी गारंटी पर यह बजट खामोश रहा जबकि 2014 में

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर एमएसपी देने का वादा करके भाजपा

सत्ता में आई थी।

सांसद जयप्रकाश ने कहा कि इस सरकार ने किसानों की

खाद, बीज, दवाई, खेती उपकरणों पर टैक्स में भी कोई राहत नहीं दी जबकि

कांग्रेस सरकार के दौरान कृषि से जुड़ी तमाम चीज़ें टैक्स फ्री होती थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस बजट में युवाओं के साथ भी अन्याय किया

है। केंद्र में पक्की नौकरियों के खाली पड़े 30 लाख से ज्यादा पदों को लेकर

भी कोई चर्चा नहीं की। देश में लगातार हो रहे भर्ती घोटालों पर भी सरकार

ने कोई नया नियम नहीं बनाया है। भाजपा सरकार देश व प्रदेश के युवाओं को

पक्की नौकरियों से वंचित रखने का प्रयास कर रही है। हैरानी की बात है कि

भाजपा खुद की बनाई योजना में कटौती कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें