मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: टूटी सड़क और गड्ढों पर जनप्रतिनिधि ने किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत: टूटी सड़क और गड्ढों पर जनप्रतिनिधि ने किया विरोध प्रदर्शन

सोनीपत। सोनीपत जिले में जगह-जगह टूटी सड़कों और कई फीट गहरे गड्ढों से परेशान लोगों की आवाज उठाते हुए जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने टूटी हुए सड़क के रोड़े तसले में भरकर सिर पर रखे और विभाग को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उनके साथ रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस सेल के ऋतुराज शिवाच, जिला प्रधान देवेंद्र मलिक, रविंदर, मनमोहन, प्रदीप, संदीप, कुलदीप, राजवीर आदि मौजूद रहे। जिला पार्षद ने कहा कि जिले में सड़कें बनते ही टूट रही हैं, जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अधिकारी पूरी तरह लापरवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्क पैच के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है, ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है। संजय बड़वासनिया ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पूरे शहर से टूटे हुए सड़क के रोड़े इकट्ठे कर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए तुरंत सड़कों की मरम्मत का कार्य होना आवश्यक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें