मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

जल संस्थान से सेवा मुक्त किए गए अंशकालिक कर्मियों ने किया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। चमोली जिले के पोखरी ब्लाक में स्थित जल संस्थान में 60

वर्ष से अधिक उम्र के अंशकालिक कर्मियों को उनकी सेवा से मुक्त कर दिया गया

है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कमलेश महेता के

माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

अंशकालिक कर्मी सुरेंद्र

सिंह, शिव लाल चौधरी, जगदीश सिंह ने कहा कि आंशिक मानदेय न्यूनतम मजदूरी पर

विभागीय पेयजल आपूर्ति, राजस्व वसूली तमाम कार्यों को जनहित में नियमित

रूप से करते आ रहे हैं। जिसमें किसी भी प्रकार से पेयजल से संबंधी कोई

शिकायत नहीं है। उसके बावजूद भी जल संस्थान के अभियंता ने लिखित और मौखिक

रूप से हटाने का आदेश दे दिया। पिछले माह का वेतन भी नहीं दिया गया है।

इसके कारण उन्हें आर्थिक रूप से समास्याओं का समाना करना पड़ रहा है।

जल

संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अंशकालिक कर्मियों

में से उन्हें ही हटाया जा रहा है जिनकी उम्र 60 साल से अधिक हो गयी है,

ताकि विभागीय कार्य सही ढंग से संचालित हो सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें