मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

मेडिकल छात्र की खुदकुशी के विरोध में हंगामा, छात्रों ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेडिकल छात्र की खुदकुशी के विरोध में हंगामा, छात्रों ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज में शनिवार को छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट जाम कर हंगामा किया। यह विरोध एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की हाल ही में हुई खुदकुशी को लेकर था। दिव्यांशु, जो समस्तीपुर, बिहार के निवासी थे, ने गुरुवार देर रात अपने हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा गया ।

छात्रों का आरोप है कि दिव्यांशु पर कॉलेज के ही डॉक्टर विनय की ओर से लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना की जा रही थी। छात्रों के अनुसार, यह लगातार अपमानजनक व्यवहार ही दिव्यांशु को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मुख्य कारण बना। कई बार प्रबंधन को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामला दबाने की कोशिश की गई।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज गेट पर जमा हुए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने दिव्यांशु की मौत को सामान्य घटना नहीं बल्कि संस्थानिक लापरवाही और मानसिक उत्पीड़न का परिणाम बताया। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर विनय पर कठोर कानूनी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच समिति के गठन और कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की मांग की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज में मौजूद एम्बुलेंस का चालक अक्सर अनुपलब्ध रहता है, जिससे आपातकालीन स्थिति में समस्याएं आती हैं।

छात्रों के आंदोलन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल कॉलेज परिसर और गेट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें