मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, भाजपा का पुतला फूंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, भाजपा का पुतला फूंका

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में आयोजित पार्टी की रैली में कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का असफल प्रयास किया गया। उन्होंने इसे पूरी तरह अलोकतांत्रिक करार दिया।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के कार्यक्रमों और रैलियों में सरकारी मशीनरी का कथित दुरुपयोग करना लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की रैलियों से डरी हुई है और इसी कारण उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक की घटनाओं से छात्र नाराज हैं। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के कथित इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता सरकार को इसका जवाब देगी। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने भाजपा के ‘न भय, न भ्रष्टाचार’ के नारे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा में भय और भ्रष्टाचार चरम पर है।

प्रदर्शन में महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास, उज्जवल वालिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, हिमांशु राजपूत, मार्कण्डेय सिंह, पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, महावीर वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद मेहरबान खान, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, नन्दन कुमार, शुभम जागरिया, नितिन यादव, सतीश दाबड़े, अज्जू खान, मंजू गोस्वामी, सुमन अग्रवाल, आशीष प्रधान, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, दिनेश पुण्डीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें