मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : खरड़ के ग्रामीणों ने हांसी बिजली निगम के कार्यालय के समक्ष दिया धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। बिजली निगम की ओर से खरड़ अलीपुर के कार्यालय को हांसी से

उमरा गांव में शिफ्ट किए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने हांसी

बिजली निगम कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप खरड़ ने की।

ग्रामीणों

ने बताया कि अब तक खरड़ अलीपुर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित

सभी कार्यों के लिए हांसी में आते थे। अब उनका बिजली कार्यालय हांसी से

उमरा गांव में शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि हमारे गांव

में बिजली कर्मचारी की संख्या दो है। रात के समय दो और दिन में चार

कर्मचारियों सहित इनकी संख्या छह की जानी चाहिए ताकि गांव में निर्बाध रूप

से बिजली सप्लाई हो सके।

ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन

शुरू किए जाने की सूचना मिलने पर बिजली निगम के एसडीओ मोहन लाल जांगड़ा,

फोरमैन सुरेंद्र यादव, लाइनमैन राहुल और शुभम मौके पर पहुंचे और उन्होंने

धरने पर बैठे ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

एसडीओ मोहन लाल जांगड़ा से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने

कहते हुए अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द

समाधान नहीं किया तो वो दोबारा से स्थाई धरना शुरू करने से गुरेज नहीं

करेंगे।

प्रधान कुलदीप खरड़ ने बताया एसडीओ मोहनलाल जांगड़ा

ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और तुरंत प्रभाव से इनके समाधान के आदेश

दिए। कुलदीप खरड़ ने बताया कि एसडीओ ने उनकी मांगों को पूरा करने का

आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा बिजली घर में लगाया गया सांकेतिक

धरना समाप्त कर दिया है। इस अवसर पर खरड़ अलीपुर के सरपंच सुभाष वाल्मीकि,

मय्यड़ गांव के सरपंच विकास, ब्लॉक समिति प्रतिनिधि साहिल शर्मा, रवि

सहरावत, जग्गू सहरावत, राजेंद्र मास्टर, चंदन नंबरदार, नरेश बूरा, बंटी

वाल्मीकि सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें