मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की सितम्बर तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें: मुख्यमंत्री धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां

सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन को 2024 में कराने के

लिए भारतीय ओलंपिक संघ से अनुमति की प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जाए। यह

सुनिश्चत किया जाए कि देशभर से आने वाले खिलाड़ी एवं खेल गतिविधियों से जुड़े

लोग देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर जाएं।

शनिवार को

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड

में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आयोजित होने

वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से राज्य को खेल, साहसिक पर्यटन और अपनी

सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने का सुनहरा

अवसर होगा।

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए शहरी

क्षेत्रों के अलावा पर्वतीय जनपदों में भी खेलों के लिए उपयुक्त स्थल चुने

जाएं। यह सुनिश्चत किया जाए कि उत्तराखण्ड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों

में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय हों। विभिन्न स्थलों पर आयोजित होने वाले

खेलों के लिए अवस्थापना संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से की

जाए। राज्य के प्रचलित परंपरागत खेलों को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में जोड़ने

के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों की

आयोजन व्यवस्था में आवश्यक वित्तीय सहयोग के लिए प्रतिष्ठित औद्योगिक

संस्थानों से सी.एस.आर. के तहत वित्तीय सहयोग लिया जाए। राष्ट्रीय खेलों की

बेहतर तैयारियों के लिए खेल मंत्री प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करेंगी।

मुख्यमंत्री स्वयं भी समय समय पर इसकी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने बैठक

में निर्देश दिये कि हल्द्वानी में स्थापित होने वाले खेल विश्वविद्यालय

के निर्माण से संबंधित कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाए।

विशेष प्रमुख

सचिव अमित सिन्हा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी कि 38वें

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुद्रपुर के

अलावा पर्वतीय जनपदों में भी कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 14 दिन किया जायेगा। खेलों का शुभारंभ देहरादून

में और समापन हल्द्वानी में किया जायेगा। राज्य में होने वाले राष्ट्रीय

खेलों के बेहतर संचालन के लिए विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों को इस

हेतु गठित समिति में शामिल किया गया है।

बैठक में खेल मंत्री रेखा

आर्या, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आर.

मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, एच.सी. सेमवाल, खेल निदेशक

जितेन्द्र कुमार सोनकर एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें