मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : एचएयू में विभिन्न पदों पर 19 कर्मचारियों की हुई पदोन्नति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज

ने मंगलवार को 19 कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी

किए हैं। पदोन्नत कर्मचारियों में एक निजी सहायक को निजी सचिव, 11 लिपिकों

को सहायक, दो जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर तथा

पांच मैसेंजर को दफ्तरी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत किए गए सभी

कर्मचारियों ने मंगलवार को कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज से मुलाकात कर उनका

धन्यवाद किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निजी सहायक के पद

पर कार्यरत वीना कुमारी को निजी सचिव बनाया है। जारी आदेशानुसार लिपिक से

सहायक के पद पर पदोन्नत किए गए कर्मचारियों में मुनीश मोर, ललित यादव,

सुमित, अजय कुमार, अमन कुमार, ज्योतिशील, अंकित, मोनिका, सोनू कुमार,

सुरेन्द्र तथा अमन कुमार शामिल हैं। उमंग व पारूल को पदोन्नति देकर सीनियर

स्केल स्टेनोग्राफर बनाया गया है। इसी प्रकार मैसेंजर से दफ्तरी के पद पर

पदोन्नत किए गए कर्मचारियों में रामसरन, राजबाला, कप्तान, राजबीर सिंह व

नरेन्द्र राज शामिल हैं।

एचएयू प्रशासन के इस कदम की

प्रत्येक गैर-शिक्षक कर्मचारी ने प्रशंसा की। पदोन्नत कर्मचारियों ने

विश्वास दिलाया कि वे अपनी पूरी निष्ठा, लग्न व ईमानदारी के साथ अपने नए पद

के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि समयानुसार पदोन्नति

होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। पदोन्नति के उपरान्त सभी कर्मचारी

और अधिक उत्साह के साथ विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

विश्वविद्यालय

प्रशासन ने पिछले एक वर्ष में 80 से अधिक कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश

जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने सभी पदोन्नत

कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल, एसवीसी

कपिल अरोड़ा, सहायक कुलसचिव ताराचंद व प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी रमेश

चन्द्र उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें