मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

मतगणना प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संचालन के लिए चार और पांच जून को निषेधाज्ञा लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा, । लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को जारी होंगे। लोहरदगा

संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना पालिटेक्निक कालेज, चण्डाली, गुमला में होगी।

मतगणना प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से संचालन के लिए लोहरदगा अनुमण्डल

दण्डाधिकारी अमित कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र में धारा-144 के तहत चार जून की

दोपहर एक बजे से पांच जून की रात 12 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की।

इसके

तहत सम्पूर्ण लोहरदगा शहरी क्षेत्र में किसी प्रकार के घातक हथियार,

आग्नेयास्त्र या विस्फोटक पदार्थ लाने और ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध

रहेगा, जो शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों पर प्रभावी होगा। यह निषेधाज्ञा सरकारी

अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, कर्त्तव्य पर तैनात पुलिस बल, नेपालियों

और सिखों द्वारा पारंपरिक तरीके से धारण की जाने वाली क्रमशः खुखरी और

कृपाण पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति संगठन, ग्रूप के द्वारा फेक न्यूज

या अन्य प्रकार के भ्रामक न्यूज, मैसेज-फोटो आदि का प्रसार न तो सोशल

मिडिया न किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से प्रसारित करेंगे।

किसी

भी उम्मीदवार और राजनीतिक दल को ऐसा कोई कार्य नहीं करना है। जिससे किसी

धर्म, सम्प्रदाय या जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे। उनमें विद्वेष

या तनाव पैदा हो। किसी उम्मीदवार और राजनीतिक दल के निर्वाचन की संभावना पर

प्रतिकूल प्रभाव डालने के उद्देश्य से उसके व्यक्तिगत आचरण और चरित्र या

उम्मीदवारी के संबंध में झूठे कथन की मनाही रहेगी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें