मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 16 मार्च । संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही में चल रहा व्यवधान गुरुवार को भी जारी है, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी पक्षों को बैठकर विचार कर हाउस में आर्डर लाने का अनुरोध किया। उन्होंने विपक्ष के नेताओं से कहा कि उन्हें बात रखने का अवसर दिया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा होने देनी चाहिए।

कुछ ऐसे ही हालात राज्यसभा में भी रहे जहां सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद हंगामे की वजह से दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों को चेतावनी दी कि वे उनका नाम लेंगे।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले तीन दिन पक्ष विपक्ष के गतिरोध के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। सत्ता पक्ष जहां राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों पर उनसे माफी की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष अडानी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग पर अड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें