मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से की मुलाकात

उत्तरकाशी। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यमुनोत्री विधानसभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत करावाया। वहीं आगामी 28 दिसम्बर से 15 जनवरी तक ग्राम सभा तूल्याडा के देवीसौड़ में चलने वाले मां भुवनेश्वरी देवी शरदोत्सव देवीसौड़ में आने का निमंत्रण पत्र भी दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर चिन्यालीसौड़ आने का आश्वासन दिया।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर श्याम यमुनोत्री विधानसभा से एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण, राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ बड़कोट के उच्चीकरण टिहरी बांध विस्थापितों की समस्याओं से अवगत करवाया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान भी होगा और वह मेले में भी आएंगे ।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चन्द रमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, मेला समिति के अध्यक्ष जयपाल चौहान, मंडल अध्यक्ष नगर मंडल चिन्यालीसौड़ मनीष कुकरेती, ग्राम प्रधान सुनारगांव (तुल्याडा) श्रीमती रामी देवी चौहान, गिरवीर चौहान, मंडल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल, अनिल मेहरा, नीतीश रमोला, अनिल मेहरा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बड़कोट आशीष पंवार शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें