मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: ग्रामीणों ने डीसी के सामने रखी पेयजल समस्या, विभग ने काटे कनेक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की टीम

ने गांव किरढ़ान में ग्रामीणों व पंचायत के सहयोग से ग्रामीण जल सरंक्षण

अभियान चलाया और पीने के पानी की समस्या का समाधान करवाया। इस दौरान सब्जी व

हरा चारा में चल रहे सभी कनेक्शनों को काटा गया और गांव में जो भी लिकेज

थी, उनको भी तुरंत ठीक करवाया गया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी

विभाग के उपमंडल अभियंता सतपाल रोज ने वीरवार को बताया कि जिला प्रशासन

द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर में ग्राम पंचायत किरढान के ग्रामीणों ने

गांव में पीने के पानी की समस्या उपायुक्त राहुल नरवाल के समक्ष रखी थी। इस

पर उपायुक्त ने समस्या के तुरंत समाधान के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी

विभाग को आदेश जारी किए थे। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी

विभाग द्वारा पीने के पानी की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5678

जारी किया हुआ है। नागरिकों को कही भी दिक्कत आती हैं तो वे टोल फ्री नंबर

की सहायता से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जल

सरंक्षण अभियान के तहत हर घर को स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने के लिए जिले

के हर गांव में जल चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जल चौपाल में गांव के लोगों

की समस्याओं पर कार्य करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर जल संरक्षण अभियान

की कार्य योजना ग्राम स्तर पर तैयार की जाएगी। इसके अलावा जिले में टीम

लगाकर घर घर सर्वे करवाया जा रहा है।

इस दौरान जिसने भी पीने के

पानी पर सर्विस स्टेशन, हरा चारा सब्जी लगा रखी है उनके कनेक्शन तुंरत

प्रभाव से काटे जा रहें हैं। इसके साथ-साथ विभाग उनकी सूची भी तैयार कर रहा

है जिनके बिल बकाया है और उनको भी नोटिस दिया जाएगा। यदि फिर भी बिल का

भुगतान नहीं करते हैं तो उनके भी कनेक्शन काटे जायेंगे, ताकि जिले के हर घर

को पीने का पानी मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें