मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

प्रो. संजय सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च संवर्ग के जिला संरक्षक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रो. संजय सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च संवर्ग के जिला संरक्षक

- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च संवर्ग) की एक सामान्य बैठक हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद में सम्पन्न

- मुरादाबाद मंडल में विश्वविद्यालय की घोषणा पर उप्र सरकार को दिया धन्यवाद

मुरादाबाद, 26 फरवरी । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च संवर्ग) की एक सामान्य बैठक हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विश्वविद्यालय संयोजक प्रो. अनिल कुमार द्वारा हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद के समाजशास्त्र विभाग के प्रो. संजय सिंह को सर्वसम्मति के आधार पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च संवर्ग) का मुरादाबाद जिला संरक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा उन्होंने बैठक में मुरादाबाद मंडल में विश्वविद्यालय की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया गया। इसके लिए उप्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा साथ ही विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना की भी मांग की गई।

हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत द्वारा प्रो. संजय सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सहसंयोजक डा. राजीव कुमार, डा. राजेश तोमर, प्रो. आरके ठाकुर, प्रो. आनंद कुमार सिंह, प्रो. वीरेंदर सिंह, प्रो. श्याम सिंह, प्रो. कर्मवीर आर्य, डा. उन्मेष सिन्हा, डा. वीके तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें