मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

पृथ्वीराज चौहान का जीवन साहस और स्वाभिमान की मिसाल: नायब सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पृथ्वीराज चौहान का जीवन साहस और स्वाभिमान की मिसाल: नायब सैनी

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान का जीवन हर भारतीय को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।

सीएम सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्रभक्ति, पराक्रम और आत्मगौरव के प्रतीक उनके जीवन से आज भी हर भारतीय को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा मिलती है। उनका यशस्वी इतिहास सदैव आने वाली पीढ़ियों को मार्ग दिखाता रहेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय शौर्य और पराक्रम के शिखर पुरुष, महान योद्धा महाराज पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित उनका अदम्य साहस और त्याग प्रत्येक पीढ़ी के लिए प्रेरणा का पुंज है। उनकी गौरवगाथाएं हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति सदैव संकल्पित रहने की प्रेरणा देती हैं।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारतीय वीरता, स्वाभिमान और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक, महान योद्धा महाराज पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। मातृभूमि की रक्षा हेतु समर्पित उनका अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अतुलनीय बलिदान युगों-युगों तक प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गौरवशाली गाथाएं हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश देती हैं।

हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्ररक्षा के प्रतीक वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें नमन। अपने शौर्य, दृढ़ संकल्प और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने भारतीय इतिहास में अमिट गौरवगाथा लिखी। उनका प्रेरणादायी जीवन हर पीढ़ी को अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर राष्ट्रहित में खड़े रहने का संदेश देता है।

भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने भी पोस्ट में लिखा कि वीरता, शौर्य और उदारता की अद्वितीय प्रतिमूर्ति, वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

आपकी गौरवगाथा युगों-युगों तक देशवासियों को गौरवान्वित करती रहेगी।

वहीं, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिखा कि शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र-रक्षा के अप्रतिम प्रतीक, वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके गौरवशाली इतिहास पर पूरे देश को गर्व है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें