मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के मन की बात में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर : संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची सांसद संजय सेठ ने रविवार को हटिया विधानसभा के अंतर्गत चंदाघासी में प्रधानमंत्री के मन की बात ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुना। सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में देश को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। बोकल फ़ॉर लोकल कैसे करें तथा पर्व और पर्यावरण का आपस में गहरा नाता है इस पर विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट के दौरान सावधानियां बरतने और लोगों से मास्क पहने दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री ने बच्चों के खिलौने पर भी बात की। उन्होंने लोकल खिलौने के लिए लोगों से वोकल फ़ॉर लोकल बनाने का आहवान किया। उन्होंने कोरोना काल में आयोजित पर्व पर लोगों के द्वारा जिस तरह सयम और सादगी के साथ मना रहे उसकी भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने देश के सभी शिक्षको छात्रों की सराहना की शिक्षक नई शिक्षा नीति के जरिए इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने लोकल खिलौना की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे यहां कुशल कारीगरों द्वारा अच्छे खिलौने बनाने में महारत हासिल है और इसे वोकल को लोकल बनाने कि लोगों से अपील की। उन्होंने किसानों के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने युवाओं से कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों के शौर्य की कहानियों को साझा करने के लिए युवाओं से अपील की। कुल मिलाकर उनकी मन की बात सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहता है। उनकी बातों को सुनकर हम सभी कार्यकर्ता को काम करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, प्रमोद सिंह, पंकज वर्मा ,अनिल महतो, अर्चना सिंह, रीना सिंह, गुड्डू सिंह ,अरुण पांडेय, टूनु उपाध्याय, सुरेश प्रसाद ,सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें