मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

26 फरवरी को प्रधानमंत्री 'मन की बात' में करेंगे ब्रज की होली से जुड़े बलदेव हुरंगे पर चर्चा : मधु शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

26 फरवरी को प्रधानमंत्री 'मन की बात' में करेंगे ब्रज की होली से जुड़े बलदेव हुरंगे पर चर्चा : मधु शर्मानिकाय और सहकारी चुनाव की जमीनी तैयारी में जुटी भाजपा : मधुमथुरा, 24 फरवरी । निकाय और सहकारी संघ के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव के लिए वार्ड स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे, जो मतदाताओं में पार्टी के प्रति मतदान को प्रेरित करेंगे। यह बात शुक्रवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कही।भाजपा के जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने पर आने वाले साठ मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए पन्ना प्रमुख बनाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक पन्ना प्रमुख के पांच सहयोगी होंगे, जो मतदाताओं को अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क कर पार्टी पक्ष में मतदान को प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि माह के अंतिम रविवार 26 फरवरी को प्रधानमंत्री की 'मन की बात' में इस बार ब्रज की होली से जुड़े बलदेव के हुरंगे की चर्चा की जाएगी। इसके लिए एक टीम आज शाम तक मथुरा पहुंचने वाली है, जो बलदेव के हुरंगे के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर 'मन की बात' में समाहित कराएगी।मधु शर्मा ने बताया कि संकल्प दिवस के मौके पर जहां तीन विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी द्वारा प्रदेश कोष में ढाई लाख रुपया दिया गया था, वह इस बार बढ़कर पांच लाख हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में पार्टी लगातार मजबूती प्राप्त कर रही है, उसी का कारण है कि जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर पार्टी का कब्जा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें