मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा हादसे पर जताया दुख

-प्रत्येक मृतक आश्रित को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा

नई दिल्ली, 24 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वे छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें