मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू आज और कल उत्तराखंड में, शाम को ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम उत्तराखंड के दो

दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। वो आज ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह

में शामिल होंगी। राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी। उनके

आगमन पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से आज शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट

पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर

धामी उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे ऋषिकेश एम्स में

आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल और नीति

आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

दीक्षांत

समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन के गंगा घाट पर गंगा आरती में

भाग लेंगी। इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से देहरादून जीटीसी पहुंचेंगी। यहां से

सीधे राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन

राष्ट्रपति एफआरआई में आईएफएस के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

एम्स

ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ. ) मीनू सिंह ने बताया कि

दीक्षांत समारोह का यह चौथा आयोजन है। इससे पूर्व 3 नवम्बर -2018, 14 मार्च

-2020 और 13 जुलाई- 2023 को एम्स में तीन बार दीक्षांत समारोह आयोजित किए

जा चुके हैं। दीक्षांत समरोह में 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इस

दौरान 14 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक सहित कुल 16 टॉपरों को भी पदक से

नवाजे जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें