मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुआ शत-प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को हिमाचल विधानसभा में शत-प्रतिशत वोटिंग हुई। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के कुछ समय बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना मत डाला। भाजपा के सभी मंत्रियों और विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया।कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह और पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में मतदान किया। माकपा विधायक राकेश सिंघा और दो निर्दलीय विधायकों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 12 बजे तक सभी ने वोट डाल दिया। प्रदेश में 68 विधायकों और एक सांसद राष्ट्रपति चुनाव के लिए मत डाला। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा के पुस्तकालय कक्ष में विशेष मतदान केंद्र बनाया गया था। शाम 5 बजे के बाद मतपेटियों को सील कर दिल्ली भेज दिया गया।मतदान के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एनडीए ने एक आदिवासी महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह भारी मतों से राष्ट्रपति का चुनाव जीतेंगी। क्रॉस वोटिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया बिल्कुल गुप्त रहती है तथा ऐसे में सभी ने अंतरात्मा से वोट किया होगा।दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की जीत का दावा किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव के लिए एकजुट है। कांग्रेस के सभी विधायकों ने एकजुट होकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया है।प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 43 और कांग्रेस के 22 जबकि माकपा का एक विधायक व दो निर्दलीय हैं। राष्ट्रपति चुनाव में प्रदेश के एक विधायक के मत का मूल्य 51 और सांसद का 708 है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की मतगणना 21 जुलाई को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें