मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी, पुलिस-प्रशासन से मांगा सहयोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी, पुलिस-प्रशासन से मांगा सहयोग

हरिद्वार : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत जनपद हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) शेखर चंद्र ने गुरूवार काे बताया कि यह कार्य जयपुर की कंपनी मैसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा. लि. द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, बिजली खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भारत सरकार के 1 अप्रैल 2026 के राजपत्र के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य किया गया है।

जनपद में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण में हरिद्वार और रुड़की विद्युत वितरण मंडलों के विभिन्न क्षेत्रों में 6 से 20 जून तक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। हरिद्वार मंडल में जगजीतपुर, सराय, इब्राहिमपुर खुर्द, इब्राहिमपुर कला, शिवालिक नगर, मायापुर, भूपतवाला और कनखल क्षेत्र शामिल हैं, जबकि रुड़की मंडल में सोत मोहल्ला, बीएसएम तिराहा, आवास विकास, लेबर चौक, डिफेंस कॉलोनी, सिविल लाइंस, आदर्श नगर, ईदगाह रोड और रामपुर तिराहा क्षेत्रों में यह कार्य किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर कुछ स्थानों पर संभावित विरोध की आशंका को देखते हुए कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक सहयोग की मांग की गई है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें