राज्य पुलिस की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी और व्यापक लड़ाई की तैयारी
रांची : डीजीपी एमवी राव ने कहा है कि राज्य में नक्सलवाद का जड़ मूल से नाश कर देंगे. मुख्यमंत्री से मिलकर निकले डीजीपी एमवी राव ने मीडिया से बातचीत के क्रम में संकेत दिया कि राज्य पुलिस की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी और व्यापक लड़ाई की तैयारी है. डीजीपी एमवी राव ने ने यह भी कहा कि पोस्टरबाजी की जो घटनाएं सामने आ रही है उनकी छानबीन की जा रही है। इस क्रम में एसी बातें भी सामने आा रही हैें कि कुछ फर्जी लोग बॉडीगार्ड पाने के लिए भी इस तरह का षडयंत्र रच रहे हैं। इसकी गहराई से जांच की जा रही है और प्रमाणित होने पर ऐेसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कारर्वाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के स्तर पर भी किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





