मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में प्रेम विवाह के बाद पत्नी नए प्रेमी संग फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में प्रेम विवाह के बाद पत्नी नए प्रेमी संग फरार

पानीपत। पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज दो साल बाद ही एक महिला अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। गुरुग्राम की युवती अपने पति के साथ गांव में रहने के दौरान दूसरे युवक को दिल दे बैठी। जिसका नतीजा यह निकला कि वह उसके साथ शादी की नीयत से फरार हो गई। मामले की शिकायत पति ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने करीब दो साल पहले गुरुग्राम की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ प्रेम विवाह किया था । वह दो साल से उसके साथ गांव में ही रह रही थी। रविवार को उसकी पत्नी घर से बिना किसी को कुछ बताए लापता हो गई। जिसकी हर जगह पर तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली।किसी तरह उसके मायका भी पता करवाया गया, लेकिन वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद उसके घर छोड़कर चले जाने के बारे में पता लगा। ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता लगा कि उसकी पत्नी को गांव कुराना का रहने वाला सागर भगा कर ले गया है। पति ने बताया कि सागर उसे बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगाकर ले कर गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें