मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम प्रसंग में धमकी मिलने से आहत युवक ने लगाई फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रेम प्रसंग में धमकी मिलने से आहत युवक ने लगाई फांसी

पानीपत थर्मल कॉलोनी पानीपत में एक युवक ने गर्लफ्रेंड के मामा की धमकी से आहत होकर आत्महत्या कर ली । दोनों के बीच छह साल से रिलेशन था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले इस बात के खिलाफ थे। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार काे बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।फोन पर बात करते हुए पकड़े जाने पर लड़की के मामा ने फोन पर युवक को जान से मारने की धमकी। उस पर जातिसूचक शब्द कहने का केस दर्ज करवा देगा। इन्हीं धमकियों से डरकर युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक के भाई ऋषभ ने बुधवार को पुलिस को बताया कि वह पानीपत की थर्मल कॉलोनी में रहता है। उसका भाई गोपाल जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। गांव में ही रिंकू नाम का शख्स रहता है। जिसकी भांजी जो कुरूक्षेत्र की रहने वाली है। वह अक्सर गांव में आती थी।जहां गोपाल और खुशबू के बीच दोस्ती हुई और दोनों प्यार करते हुए मिलने-जुलने लगे। दोनों शादी का मन भी बना चुके थे। लेकिन लड़की पक्ष इस बात के खिलाफ था। लड़की का मामा रिंकू पिछले कई दिनों से गोपाल को धमकियां दे रहा था। इसी से गोपाल परेशान रहने लगा और इसी के चलते उसने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें