मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने टीम के लिए दरबार साहिब में की अरदास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने टीम के लिए दरबार साहिब में की अरदास

अमृतसर। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार देर रात श्री दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। प्रीति जिंटा को देखने के लिए संगत में उत्साह देखने को मिला और कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगत को रोटी वितरित की और सेवा भाव के साथ अपनी श्रद्धा प्रकट की।मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी का बुलावा आया था, इसलिए हम यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी क्रिकेट टीम का एक महत्वपूर्ण मुकाबला है, जिसके लिए उन्होंने जीत की अरदास की है। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और हर मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी।इस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से “सरपंच” कहते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है। प्रीति जिंटा ने पंजाब के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम को लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही समर्थन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और टीम की सबसे बड़ी ताकत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें