मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:घर में घुसकर बिजली तारें चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर:घर में घुसकर बिजली तारें चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर,। सेक्टर-17 हुड्डा थाना पुलिस ने घर में घुसकर बिजली की तारें चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी से संबंधित सामान भी बरामद किया है।पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेक्टर-17 हुड्डा थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सेक्टर-17 हुड्डा निवासी गौरव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके मकान में चौकीदारी का काम करने वाली महिला ने सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर बिजली की तारें काटकर ले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान उप निरीक्षक दलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की गई तारें उसने अपने दो साथियों करण पवार और दीपक शर्मा को बेचने के लिए दे दी थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर जलाई हुई बिजली की तारें बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का चोरी की अन्य घटनाओं से कोई संबंध तो नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें