मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : नेशनल हाइवे की नहीं ली सुध, अधिकारियों पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : नेशनल हाइवे की नहीं ली सुध, अधिकारियों पर मामला दर्ज

जींद। उचाना थाना पुलिस ने जींद-रोहतक तथा जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर बने गड्ढों तथा बिजली व्यवस्था खराब होने के चलते नेशनल हाइवे अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।उचाना निवासी प्रवीन ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जींद-रोहतक तथा जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर गड्ढे बने हुए हैं और बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि वाहन चालक टैक्स देकर हाइवे पर सफर करते हैं, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है। हाईवे पर गड्ढों तथा बिजली की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को लिखा भी गया और वाहन चालकों को हो रही परेशानी व बढ़ते जानलेवा हादसों के बारे में भी अवगत करवाया गया,बावजूद इसके हाइवे अथोर्टी वाहन चालकों को सुविधा देने में नाकाम रही है।उचाना थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर नेशनल हाइवे अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उचाना थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे पर गड्ढे होने व बिजली की अव्यवस्थाओं की शिकायत मिली थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें