मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन की शिकायतवाद पर टली सुनवाई, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फेसबुक और टि्वटर को बनाया गया है अभियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में दर्ज शिकायतवाद मामले पर शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सब जज वन वैशाली श्रीवास्तव की अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तिथि 5 सितंबर निर्धारित की है। इससे पहले 5 अगस्त को सुनवाई होनी थी इसे टाल कर 22 अगस्त किया गया था।

न्यायालय सूत्रों ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से सुनवाई नहीं हो पायी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे पर अदालत में मुकदमा दर्ज करवाया था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स के अलावा मीडिया में भी निशिकांत दुबे के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कही गई थी।

इसके अलावा कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे ।उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं और इन आरोपों का जवाब अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशिकांत दुबे के खिलाफ 4 अगस्त को रांची सिविल कोर्ट में शिकायत वाद संख्या 151/ 20 दर्ज कराया था। सीएम ने मामले में सांसद के साथ- साथ फेसबुक और ट्विटर को पार्टी बनाया था। तीनों पर 100-100 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें