मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतक में लगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के लापता होने के पोस्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहतक में लगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के लापता होने के पोस्टर

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र के गांव सांपला में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके सांसद बेटे के लापता होने के पोस्टर लगाए गए। पोस्ट में लिखा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री व उनका सांसद बेटा विधानसभा क्षेत्र के गांव की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों बारिश के चलते शहर की तीन कॉलोनी में जल भराव हुआ था, लेकिन उनकी कोई भी सुनने वाला नहीं है। अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का पता चले तो सांपला की जनता को बताएं।

मेन बाजार की गलियों में लगाए पोस्टर का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जबकि कांग्रेस का कहना कि हाल ही में 6 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने विधानसभा गढ़ी-सांपला-किलाेई समेत कई गांव का दौरा कर जल भराव का जायजा लिया था और अधिकारियों को इस बारे में दिशा निर्देश भी दिए थे। बुधवार सुबह लोगों ने बाजारों में देखा की जगह-जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के लापता होने के पोस्टर लगे हुए हैं, पोस्टर में लिखा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहीं पता चले तो सांपला की जनता को अवगत कराए, दोनों लापता है और सांपला के तीन वार्डों में जल भराव की स्थिति है लेकिन कोई भी सुध लेने वाला नहीं है।जगह-जगह लगे पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी फैल गई और आनन फानन में बाजारों में पहुंचे और सभी पोस्टर वहां से हटवाए गए । पोस्टर लगाने वाले पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगीला ने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही विधायक है, लेकिन जीतने के बाद वह कभी भी हलके के लोगों की सुध लेने नहीं आते और न ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा लोगों की समस्याओं को लेकर उनसे मिलते है, चुनाव के बाद वोट लेकर दोनों पिता पुत्र गायब हो जाते हैं।इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का वीडियो जारी करें बताया कि हाल ही में 6 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने गढ़ी सांपला किलोई के कई गांव का दौरा किया था और जलभराव को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द पानी निकल जाए ।जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को लेकर कहा कि किसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति द्वारा साँपला क्षेत्र में गुमशुदा तलाश के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी की फोटो का गलत प्रयोग किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें