मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी

नई दिल्ली, 15 मार्च । लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल नजर आया, जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी तेजी बनी रही। मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है।

पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक 2.14 प्रतिशत से लेकर 1.06 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 336.26 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की उछाल के साथ 32,155.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाओ जोंस लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद पहली बार मजबूती दर्ज करके बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 64.80 अंक की छलांग लगाकर 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,920.56 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के अपने कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 239.31 अंक यानी 2.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,428.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में बैंकिंग सेक्टर समेत वॉल स्ट्रीट के हर सेक्टर में तेजी का रुख बना रहा। माना जा रहा है कि महंगाई दर के आंकड़ों में आई कमी की वजह से वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल बना है। कल आए महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के महीने में अमेरिका में महंगाई दर घटकर 6 प्रतिशत हो गई है, जबकि इसके पहले जनवरी में महंगाई दर 6.4 प्रतिशत और दिसंबर में 6.5 प्रतिशत थी। फरवरी में महंगाई दर सितंबर 2021 के बाद पहली बार सबसे निचले स्तर पर पहुंची है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र में तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 88.48 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,637.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स 130.07 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,141.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स ने 273.36 अंक यानी 1.79 प्रतिशत की छलांग लगाकर 15,232.83 अंक के स्तर पर अपने पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में बने उत्साह के माहौल का असर आज एशियाई बाजारों के कारोबार पर भी साफ साफ नजर आ रहा है। एसजीएक्स निफ्टी 98 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,209.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,260.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 1.11 प्रतिशत उछलकर 3,164.64 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि हैंग सेंग इंडेक्स 223.18 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,471.14 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोस्पी इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 1.46 प्रतिशत उछलकर 2,383.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 108.80 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,469.22 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 2.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,557.07 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,656.34 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,267.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें