धामी की रैली में उमड़ रहे सैलाब ने दिखाई लोस चुनाव से पहले नतीजों की तस्वीर : मनवीर
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धामी सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा की है। भाजपा का कहना है कि युवा, महिला और आमजन के हित में लिए गए निर्णय और योजनाएं आज धरातल पर विकास के रूप में दिख रहा है। उनके रोड शो और रैलियों में उमड़ रहा हुजूम इसी का नतीजा है। कहने का मतलब कि राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से परचम लहराएगी।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने एक जारी बयान में कहा कि जिस तरह लाखों लाभार्थियों से संपर्क में उनका आशीर्वाद पार्टी को मिल रहा है, उससे कहा जा सकता है कि पार्टी 400 के आंकड़े को पार कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि योजनाओं के लाभार्थी विपक्षी कार्यकर्ता भी हैं और देवभूमि का मूड भांप कर उनके अधिकांश बड़े नेता मैदान में उतरने का नैतिक साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।नारी शक्ति महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में मातृ शक्ति की सहभागिता अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि कल देहरादून और उससे पहले राज्य के सभी जनपदों में लाखों माताओं, बहनों, युवाओं और जनसामान्य का जो आशीर्वाद इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी को प्राप्त हुआ है, वह देवभूमि के चुनावी मूड को भी दर्शाता है । नौकरियों में दिए आरक्षण से आज महिलाएं उत्साह और जोश से भरी हुई हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।इसके अतिरिक्त लखपति दीदी योजना से प्रदेश की 1.25 लाख महिलाएं लखपति बनने जा रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिना ब्याज के ''5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराना, नंदा गौरा योजना में वंचित बालिकाओं को भी लाभान्वित किया जा रहा है। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलने सहित ऐसी ही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधी तौर पर उन्हे लाभ मिल रहा है। मातृ शक्ति का बड़ी संख्या में अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के साथ रोड में कदम से कदम मिलकर चलना उन्हे आगामी लोक सभा चुनाव के लिए आश्वस्त करना है।उन्होंने पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान की सफल बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर पहुंच रही हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ योजनाओं का लाभ पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हम चाहते कि उनमें लाभ को लेकर कृपा का नही कृतज्ञता का भाव होना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पार्टी के 22 हजार कार्यकर्ता प्रदेश में चिन्हित 10 लाख लाभार्थियों से संपर्क कर रहे हैं। जिस तरह का प्यार और फीड बैक उनसे प्राप्त हो रहा है वह पार्टी को और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा दे रहा है। यह सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के आम लोगों का जीवन बदल रही हैं।उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के माध्यम से भाजपा सरकार के प्रति जनता का आशीर्वाद स्पष्ट दिखाई दे रहा है और इन लाभार्थियों में बड़ी संख्या विपक्ष के अपनों की भी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के रोड शो और संगठन के कार्यक्रमों में जनता की स्वत:स्फूर्त मौजूदगी को देवभूमि के भाजपा मय होने की गारंटी है।





