मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ता गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधायक का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ता गिरफ्तार

हरिद्वार। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में विधायक मदन कौशिक के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोकने पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमनगर गेट के सामने एकत्र हुए और खन्ना नगर स्थित विधायक के कार्यालय का घेराव करने निकले। खन्ना नगर से थोड़ा पहले ही पुलिस ने बेरीकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में स्थानीय विधायक चुप हैं। शहर में अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है और युवा नशे की चपेट में हैं। उसके बाद भी विधायक शांत हैं। पिछले 25 वर्षों से विधायक मदन कौशिक ने स्थानीय जनता के लिए कुछ नहीं किया और वोट चोरी कर विधायक बनते हैं। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा नेता नितिन तेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति करते हैं लेकिन मांग तो सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की थी। अभी भी कांग्रेस की मांग है कि सीबीआई जांच सीटिंग जज की निगरानी में हो। वरुण बालियान, लता जोशी ने कहा कि जब तक वीआईपी का नाम सामने नहीं आता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाकर रहेंगे।इस अवसर पर अशोक शर्मा, पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, विकास चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन, महबूब आलम, मनोज सैनी, तरुण व्यास, शुभम जोशी, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विकास रौतेला, सार्थक तस्कर, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, तुषार सक्सेना, दिव्यांशु सक्सेना, करन राणा, सतवंत राठौर, अर्शिल अंसारी, अबरार अली, फैजल, नवीन गौतम, इमरान अली, सागर बेनीवाल, दीपक कोरी, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, सलीम, अज्जू खान, नीटू शर्मा, अजय गिरी, रोहित नेगी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें