मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

भाजयुमो हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजयुमो हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी घोषित

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के परामर्श से नई टीम का गठन किया।घोषित कार्यकारिणी में भोला शर्मा, देव विख्यात भाटी, सचिन चौहान और सुमित लखेडा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नवजोत वालिया और सूर्यकांत सैनी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शशांक चौहान, राहुल शर्मा, मोहित चौहान और कुलदीप सैनी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इनमें राहुल शर्मा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। अन्य नियुक्तियों में नितिश चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष, अर्श नैयर को जिला कार्यालय मंत्री, चेतन यादव को जिला मीडिया संयोजक, प्रियांशु गोयल को सह मीडिया संयोजक, सागर सैनी को सोशल मीडिया संयोजक, संदीप कुमार को सह सोशल मीडिया संयोजक तथा वाशु पाराशर को आईटी संयोजक बनाया गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का भरोसा दिलाया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त बनाने और मिशन 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें