मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में 24 घंटे सक्रिय रहेगी पुलिस : एसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़ । कोरोना काल के दौरान पिछले 6 महीनों से ऑनलाइन हो रही क्राइम मीटिंग का दौर अब खत्म हो गया। शनिवार को एसपी प्रभात कुमार ने फेस टू फेस अपराध समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय में की। इस दौरान उन्होंने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जिले के तमाम वरीय अधिकारी जिसमें इंस्पेक्टर, एसडीपीओ और खुद एसपी शामिल हैं, वह रोस्टर बनाकर क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी का कोई दिन और समय निर्धारित नहीं होगा। अधिकारी अपने रोस्टर के अनुसार दिन और रात में पेट्रोलिंग टीम व अन्य अन्य पदाधिकारियों का औचक निरीक्षण करेंगे। इससे सबसे बड़ा फायदा आम जनता को होगा। कहीं भी पुलिस पदाधिकारी लापरवाही नहीं बरतेंगे और लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे। अपराध समीक्षा बैठक में अगस्त माह में दर्ज हुए सभी कांडों की अद्यतन स्थिति के बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही जिले में लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश जारी किया गया। एसपी ने बताया कि पिछले 6 महीने से ऑनलाइन मीटिंग हो रही थी और वहीं से निर्देश दिए जा रहे थे। लेकिन अब कोरोना से डरे बिना अधिकारी शारीरिक दूरी बनाकर सभी मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करेंगे। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में जितने जघन्य अपराध हुए थे, उनमें से अधिकांश कांड का उद्भेदन कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है। कुछ मामले अभी भी लंबित हैं, जिनके उद्भेदन के लिए विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में एसडीपीओ अनुज उरांव, एसडीपीओ पतरातू प्रकाश चंद्र महतो, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोए, रामगढ़ इंस्पेक्टर विद्याशंकर, मांडू थाना प्रभारी अखिलेश चौबे सहित कई लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें