मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा कार्यालय पर हमले के बाद पुलिस सख्त, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा कार्यालय पर हमले के बाद पुलिस सख्त, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पंजाब के संगरूर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर सोमवार को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए इसे पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि राज्य में "जंगल राज" जैसी स्थिति है।

संगरूर के एसपी दविंदर अत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भाजपा कार्यालय पर शीशे की बोतल में पेट्रोल बम फेंका गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाहर से कार्यालय परिसर की ओर बोतल फेंकी गई थी।

घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

एसपी ने बताया कि कुछ लोगों का दावा है कि घटना को रात करीब ढाई बजे अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही भाजपा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा कार्यालयों पर हमले, भाजपा नेताओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं और अपराधियों की बढ़ती हिम्मत- ये सब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के 'जंगल राज' की पहचान बन गए हैं। हिंसा के जरिए विरोध की आवाज को दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी।

पंजाब की जनता जवाब चाहती है—आखिरकार, वहां कानून का राज है या गुंडों का राज?

वहीं, भाजपा नेता रणदीप सिंह देओल ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि पेट्रोल से भरी बोतल कार्यालय परिसर की ओर फेंकी गई थी, जिससे वहां हल्की आग लगी और पेट्रोल की गंध महसूस की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

देओल ने आरोप लगाया कि भाजपा के जिला कार्यालय पर हमला पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पर भी हमला हुआ था। उनके अनुसार, इन घटनाओं से यह संकेत मिलता है कि कुछ असामाजिक तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें